Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मुँह में डाला पिस्तौल, फोड़ दिया सर

मैदान दखल को लेकर दो गुटों में विवाद, तोड़ दी क्लब, 2 गिरफ्तार

25 May 2025

मुँह में डाला पिस्तौल, फोड़ दिया सर

कोलकाता। मैदान की मिट्टी ने खून की बौछार करा दी! नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र का गडग़ाछा इलाका शनिवार देर रात उस समय थर्रा उठा, जब जमीन के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के मुंह में बंदूक घुसाकर धमकाया, और ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। इस रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।  इस हमले में घायल युवक की पहचान संजय नस्कर के रूप में हुई है, जो कि एक स्थानीय क्लब का सदस्य है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल फैल गया है।  इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया हैं और गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया हैं। 
जानकारी के अनुसार, यह हमला आधी रात के बाद उस समय हुआ जब संजय नस्कर क्लब के अंदर अकेला मौजूद था। हमलावरों ने क्लब में घुसकर पहले उसे पीटा, फिर क्लब की ट्रॉफियां और फर्नीचर तोड़ डाले। क्लब के सचिव अमित हालदार ने बताया कि क्लब के सामने स्थित मैदान को लेकर कुछ लोग कब्जे की कोशिश कर रहे थे और माप-जोख का काम भी शुरू कर चुके थे। जब क्लब के सदस्यों ने इसका विरोध किया, तब यह हमला हुआ।  घायल युवक संजय नस्कर ने नरेंद्रपुर थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बाप्पा गुचाइत, बापी हाजऱा और प्रताप मिश्रा को इस हमले का जिम्मेदार बताया है। इन तीनों के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद से राजपुर-सोनारपुर नगरपालिक क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 के गरगाछा इलाके में भारी तनाव है। 
स्थानीय निवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मैदान को अवैध कब्जे से मुक्त रखने की मांग की है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। बता दें कि स्थानीय स्तर पर जमीन को लेकर इस प्रकार की हिंसक घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस तरह क्लब और सामुदायिक संसाधन भी राजनीतिक या निजी स्वार्थ का शिकार बन रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुँह में डाला पिस्तौल, फोड़ दिया सर
मैदान दखल को लेकर दो गुटों में विवाद, तोड़ दी क्लब, 2 गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News